Wednesday, July 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए अपशब्द कहने और अदालत की कार्यवाही बाधित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। यह व्यक्ति प्रबल प्रताप यादव बताया जा रहा है, जो अपनी याचिका में स्वयं पैरवी कर रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, प्रबल प्रताप यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले हैं। वह पहले एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर चुके हैं। नौकरी से जुड़े विवाद के बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ विभिन्न कानूनी कार्यवाहियां शुरू कीं। इसी क्रम में मामला निचली अदालत, इलाहाबाद हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। www.navjivanfoundation.org
Subscribe to:
Posts (Atom)