Friday, March 27, 2026
मुकाफ़ात का निज़ाम :- उर्दू का एक शब्द है "मुकाफ़ात" इसका हिंदी में अर्थ होता है "प्रतिफल", "बदला", "सजा" या "पुरस्कार"....!! रम्ज़ी आसिम का एक शेर है.... "हम-नशीं देख मुकाफ़ात-ए-अमल है दुनिया... काम कुछ भी यहाँ अस्बाब नहीं आते हैं" अर्थात, देखो, यह दुनिया कर्मों के फल की महफिल है। यहाँ कोई काम बिना बिना फल के नहीं होता।... "मुकाफ़ात का निज़ाम" इसी को कहते हैं, अर्थात प्रकृति का नियम है कि ""कर्मों का बदला" मिलेगा , जैसा बोलोगे वैसा ही काटोगे... देशी भाषा में कहावत है कि "बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय" यह सब भूमिका मैं आपको यह समझाने के लिए लिख रहा हूं कि महात्मा गांधी से लेकर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक के अनैतिक सैक्सुअल आरोप लगाने वाले कल दिन भर ऐसे ही आरोपों से जूझते रहे। महात्मा गांधी का सेक्स संबंध उनकी पोतियों मनु गांधी और आभा गांधी के साथ बताने वाले, जवाहरलाल नेहरू का सेक्स संबंध एडविना माउंटबेटन के साथ बताने वाले, इंदिरा गांधी का सेक्स संबंध एम.ओ. मथाई से बताने वाले, सोनिया गांधी को बार डांसर बताने वाले और राहुल गांधी का सेक्स संबंध एक सुकन्या देवी से बताने वाले कल दिन भर अपने नेताओं पर लगे ऐसे आरोपों पर सन्नाटे में आ गये। इसी को " मुकाफ़ात का निज़ाम" कहते हैं.... सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरित्र पर आक्रमण करके भाजपा की 3-4 महिलाओं के साथ उनके संबंध की बात की। प्रचंड मोदी भक्त रहीं मधु किश्वर उससे चार क़दम आगे निकल कर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इसमें घसीट लाईं , मानसी सोनी को लेकर सीडी देखने की बात कीं... यह वही स्मृति ईरानी हैं जो राहुल गांधी पर चुम्बन देने का आरोप लगा चुकीं हैं.... उधर कल ही एक भाजपा नेत्री एक स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा के बड़े नेताओं विजय गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के उपर आरोप लगा रही है कि यह लड़कियां बुलाते थे। विजय गोयल उसे शराब पीकर गंदे गंदे मैसेज भेजते थे। यह सब आरोप वैसे ही हैं जैसे सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के नेताओं पर लगाया करते रहें हैं। बिना सबूत और कंटेंट के। यद्यपि मधु किश्वर कह चुकीं हैं कि वह जल्दी ही सारे सबूत सार्वजनिक करेंगी। ऐसे ही महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं और नेत्रियों के पोर्न वीडियो जैसे तमाम वीडियो कल सोशल मीडिया पर छाए रहे। कल दिन भर यही कोहराम मचा रहा... भाजपा के सर्वोच्च नेता से लेकर निचले स्तर के नेता तक कल इससे जूझते रहे... "मुकाफ़ात का निज़ाम" इसी को कहते हैं... यद्यपि बिना तथ्य और सबूत के किसी पर आरोप लगाना निश्चित रूप से गलत है मगर भाजपा के बड़े नेता यही सबके साथ करते रहें हैं, क्या धार्मिक महापुरुष क्या सामाजिक और क्या राजनीतिक महापुरुष इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा... अब ऐसे ही आरोप उनके अपने ही उनपर लगा रहे हैं, IAS प्रदीप शर्मा का उच्चतम न्यायालय में दिया हलफनामा पढ़ा जा रहा है, कपिल मिश्रा का दिल्ली विधानसभा में रिकार्डेड उस हलफनामे के पढ़े जाने का विडियो सोशल मीडिया पर भरा पड़ा है तो महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पति का लालकृष्ण आडवाणी को लिखा पत्र भयंकर वायरल है। "मुकाफ़ात का निज़ाम" इसी को कहते हैं... वही सब सामने आ रहा है...और जब सत्ता जाएगी तो और भी बहुत कुछ सामने आएगा....सब उनके लोग ही सामने ला रहे हैं... मगर राहुल गांधी के ज़बान फिसलने पर जो मंत्रियों की फौज, संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी, रविशंकर प्रसाद जैसे लोग सामने आकर लानत मलानत करते थे वह सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर के आरोपों पर चुप्पी साधे हुए हैं, यहां तक कि सुब्रमण्यम स्वामी अभी तक भारतीय जनता पार्टी में बने हुए हैं। एक यति नरसिंहानंद है , जो सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर कह रहे हैं वह दो साल पहले कह चुका है कि भाजपा में महिलाएं..... और नरेंद्र मोदी पर गंदे तरीके से दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को यही पार्टी मंत्री बना देती है। खैर, बिना तथ्य और सबूत के आरोप वैसे ही हैं जैसे भाजपा के नेता नेहरू गांधी परिवार पर लगाया करते थे.... बिना तथ्य के ही भाजपा की महिला सांसदों और एक महिला केंद्रीय मंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया गया...जो बिल्कुल उचित नहीं है। मगर वही चरित्र, वही तरीक़ा वही भाषा , वही आरोप जो इस कुनबे का चरित्र है... निशिकांत दुबे वाला , अनुराग ठाकुर वाला , संबित पात्रा वाला , सुधांशु त्रिवेदी वाला... सुब्रमण्यम स्वामी वाला.. जो बिना तथ्य और सबूत के गांधी - नेहरू परिवार के लिए ग़लत है तो बिना तथ्य और सबूत के नरेंद्र मोदी और तमाम भाजपा नेताओं पर भी ग़लत है। www.navjivanfoundation.org
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment