Saturday, July 25, 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ छात्रों ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी उन्हें रास्ते में रोककर उनका नाम और अन्य जानकारी पूछ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट भी नहीं लगी थी। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। वीडियो में छात्र सवाल उठा रहे हैं कि जब आंदोलन का स्थल जामिया से करीब 20 किलोमीटर दूर है, तब विश्वविद्यालय के छात्रों से इस तरह पूछताछ क्यों की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस पहचान या व्यक्तिगत जानकारी मांगती है तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाना चाहिए। www.navjivanfoundation.org


 

No comments:

Post a Comment