Tuesday, July 28, 2026
बिहार बंद के दौरान सीवान में छात्र प्रदर्शन के समय AK-47 से फायरिंग के मामले में कार्रवाई की गई है। SP पूरन झा के बॉडीगार्ड अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। 25 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद बुलाया गया था। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। 11 जिलों से पथराव और लाठीचार्ज की खबरें सामने आईं, जबकि सबसे अधिक तनाव सीवान में देखने को मिला। इसी घटनाक्रम के दौरान प्रदर्शन स्थल पर AK-47 से फायरिंग का मामला सामने आया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी बॉडीगार्ड अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। www.navjivanfoundation.org
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment